ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 18 September 2023

भयानक सड़क हादसे में जालंधर के 3 दोस्तों की मौत, गाड़ी को काट कर युवकों को बाहर निकाला गया

3 friends of Jalandhar died in a terrible road accident, the youth were taken out after cutting the car.
3 friends of Jalandhar died in a terrible road accident, the youth were taken out after cutting the car.
जालंधर : बड़ी खबर है कि गुरदासपुर के तहत आते बटाला के नजदीक पड़ते कस्बा नौशहरा मज्झा सिंह में भयानक सड़क हादसे में जालंधर के 3 दोस्तों की मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर ट्रॉली और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के बीच भयानक टक्कर हो गई। हादसे के वक्त कार में कार में 4 लोग सवार थे। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक हादसे में मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। सिर्फ इतना ही पता चल पाया है कि तीनों जालंधर के हैं। जिस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है वह जालंधर की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी को काट कर युवकों को बाहर निकाला गया। [metaslider id=25498]