ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 08 June 2025

पंजाब में सूरज बरसा रहा आग , आने वाले तीन दिनों का अलर्ट जारी

पंजाब में सूरज बरसा रहा आग , आने वाले तीन दिनों का अलर्ट जारी

पंजाब : पंजाब में आने वाले दिनों में गर्मी रिकार्ड तोड़ेगी। सूरज लगातार आसमान से आग बरसा रहा है और सूरज की तपिश लोगों को इतना बेहाल कर रही है कि घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए लू की चेतावनी जारी की है। विभाग द्वारा 9, 10 और 11 जून के लिए 'लू' को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

[metaslider id=34140]

इन तीन दिनों में संगरूर, बरनाला, बठिंडा, मानसा, फरीदकोट, मुक्तसर, पटियाला और मोगा में लू की संभावना जताई गई है। इस दिनों के दौरान इन जिलों के लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। लोगों को कहा गया है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें और बाहर का काम केवल सुबह और शाम को ही करें।

[metaslider id=25498]