ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 14 June 2023

अमृतपाल सिंह के 3 साथियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, डिब्रूगढ़ जेल में है बंद

Big news: Khalistan supporter Amritpal Singh, lodged in Assam's Dibrugarh jail, will contest Lok Sabha elections.
Big news: Khalistan supporter Amritpal Singh, lodged in Assam's Dibrugarh jail, will contest Lok Sabha elections.
पंजाब : वारिस पंजाब दे के प्रमुख एवं खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के 3 साथियों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इनमें भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके, कुलवंत सिंह राओके और बसंत सिंह शामिल हैं। असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद तीनों आरोपियों ने पंजाब सरकार को NSA के तहत डिटेंशन के खिलाफ हाईकोर्ट में चुनौती दी है। दरअसल, इन पर 23 फरवरी 2023 को पंजाब के अजनाला के पुलिस थाने पर हमले में शामिल होने का आरोप है। अब आरोपियों ने डिटेंशन ऑर्डर को हाईकोर्ट में चुनौती देकर इन्हें अवैध बताते हुए रद करने की मांग की है। [metaslider id=25498]