ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 10 March 2025

तनिष्क शोरूम में 25 करोड़ की लूट , मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

तनिष्क शोरूम  में 25 करोड़ की लूट , मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

बिहार न्यूज़ : बिहार के आरा में तनिष्क शोरूम में करीब 25 करोड़ के गहनों की लूट की खबर है । मिली जानकारी अनुसार लूट के बाद मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

इस बड़े लूटकांड में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े तनिष्क शोरूम से 25 करोड़ के सोने-चांदी और हीरे के जेवरात को लूट लिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया है।

आरा शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में शुमार गोपाली चौक पर स्थित तनिष्क के शोरूम में दिनदहाड़े आधा दर्जन से ज्यादा की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया । ग्राहक की भेष में पहुंचे लुटेरों ने हथियार के बल पर सभी काम करने वाले कर्मियों को बंधक बना लिया और करीब आधे घंटे तक लूटपाट मचाते रहे। लूटपाट की घटना की भनक लोगों को तब मिली, जब अपराधी वहां से फरार हो चुके थे।

जानकारी मिलने पर भोजपुर जिले की सीमा को पुलिस अधीक्षक ने सील करने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है भागते समय उन लुटेरों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। गोली से दो अपराधी घायल हो गए और उनके पास से लूटे गए गहनों से भरा दो बैग भी बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश आरा पहुंचे। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।