Tuesday, 21 June 2022
Jalandhar
जालंधर के शक्ति नगर में घर का काम करने वाली 2 औरतें 60 तोले सोना चुरा कर हुई फरार
[metaslider id=11116]
जालंधर : खबर है कि जालंधर के शक्ति नगर में घर का काम करने वाली 2 औरतें 60 तोले सोना चुरा कर चंपत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार ये दोनों महिलाएं काम की तलाश में लोगों के घरों के दरवाजे खटखटा रही थी। वहीँ तरस खाकर एक परिवार ने इन्हे नौकरी पर रख लिया, लेकिन महिलाओं ने मौका पाते ही घर में रखा तकरीबन 60 तोले सोना चुराया और चंपत हो गईं।
बता दे कि घर के मालिक नरेश कुमार ने बताया कि दो महिलाएं उनके घर आईं और काम मांगने लगीं। उन्हें काम करने वालों की जरूरत थी तो उन्होंने दोनों महिलाओं को काम पर रख लिया। लेकिन मंगलवार को महिलाएं काम कर के चली गईं तो परिवार को दोपहर 11 बजे अंदाजा हुआ कि महिलाएं उनके घर से 60 तोले सोना चुरा ले गई हैं। मोके पर पहुंचे थाना 4 के एसएचओ कमलजीत सिंह ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है CCTV के आधार पर दोनों को ढूंढने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।
[metaslider id=9199]