ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 29 August 2023

जालंधर के स्कूल में एसिड से 2 छात्र झुलसे, लैब का सामान शिफ्ट करवा रहे थे

2 students scorched by acid in Jalandhar school, were getting lab goods shifted
2 students scorched by acid in Jalandhar school, were getting lab goods shifted
जालंधर : खबर है कि जालंधर में उपमंडल शाहकोट के गांव बाजवा कलां के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एसिड से 2 छात्र झुलस गए। मिली जानकारी अनुसार स्कूल में टीचर बच्चों से सांइंस लैब का सामान शिफ्ट करवा रहे थे। इसी दौरान एक तेजाब की बोतल में धमाका हो गया और वह फट गई। बोतल फटने के बाद तेजाब 2 छात्रों पर जा गिरा। दोनों छात्रों को शिक्षकों ने तुरंत सरकारी सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों छात्रों की हालत खतरे से बाहर है। वहीँ अस्पताल में पहुंचे छात्रों के पेरेंट्स ने कहा कि अगर स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद हैं तो फिर लैब के सामान पुरानी बिल्डिंग से नई बिल्डिंग में छात्रों से क्यों शिफ्ट करवाया जा रहा था। पेरेंट्स ने कहा कि वह अपने बच्चों के स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं न कि लेबर करवाने के लिए। उन्होंने कहा वे अध्यापकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाएंगे। [metaslider id=25498]