Thursday, 10 August 2023
Jalandhar
पंजाब बंद के दौरान जालंधर में स्कूल प्रिंसिपल पर तेजधार हथियारों से हमला करने वाले 2 आरोपी काबू
जालंधर : पंजाब बंद के दौरान जालंधर में नकोदर रोड पर डॉक्टर भीम राव अंबेडकर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में घुस कर प्रिंसिपल को तेजधार हथियारों से बुरी तरह से काट देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान गुरदेव उर्फ काला, सोनू दोनों निवासी आबादपुरा के रूप में हुई है।
बताया जा रहा कि दोनों ने पंजाब बंद की आड़ में किसी पुरानी रंजिश को लेकर प्रिंसिपल पर हमला किया था। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। उन्हें रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ कर हमले के कारणों का पता लगाया जाएगा।
बता दे कल पंजाब बंद के दौरान इस स्कूल में बच्चों को छुट्टी थी। लेकिन प्रिंसिपल रूटीन का काम निपटाने के लिए आए हुए थे। स्कूल में प्रिंसिपल के अलावा एक चपरासी मौजूद थी। हमलावरों ने जब प्रिंसिपल पर अटैक किया तो आवाज सुनकर चपरासी दफ्तर की तरफ भागी, लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गए।
मोहल्ले में शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और लोग तुरंत खून से लथपथ प्रिंसिपल को एक नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में ले गए। अस्पताल में अभी तक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
[metaslider id=25498]