ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 02 May 2021

जालंधर के बस्ती शेख में 18 साल की लड़की ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी

18-year-old girl commits suicide by hanging herself in Jalandhar's Basti Sheikh, sensation spreads in the area
18-year-old girl commits suicide by hanging herself in Jalandhar's Basti Sheikh, sensation spreads in the area
[metaslider id="711"] जालंधर (संदीप ) : जालंधर के बस्ती शेख स्थित जनक नगर से एक बुरी खबर सामने आयी है। सूचना मिली है यहाँ 18 साल की लड़की शिवानी ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है इसके बाद घर के लोगों ने शव को उतारकर घर में ही रख लिया। इसकी सूचना पुलिस तक पहुंच गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो लड़की को जमीन पर लिटा रखा था। अचानक उसकी आंखें खुली व सांस चलती दिखी तो उसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचने पर लड़की को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाने को कहा तो परिजनों ने इससे इन्कार करते हुए विरोध किया। हालांकि, पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि लड़की के गले पर निशान हैं लेकिन मौत के असल कारण का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाने को कहा तो परिजनों ने इससे इन्कार करते हुए विरोध किया। हालांकि, पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि लड़की के गले पर निशान हैं लेकिन मौत के असल कारण का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। मौके पर पहुंचे ASI निर्मल सिंह ने कहा कि जैसे ही वो पहुंचे तो लड़की ने आंखे खोली, इसलिए उसे पहले अस्पताल ले गए। उन्होंने कहा कि लड़की की खुदकुशी के पीछे कारण का पता नहीं चल सका है। इसके बारे में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस के आने से पहले लड़की के शव को फंदे से निकालने के मामले की भी जांच की बात कही। [metaslider id="5345"]   source link