ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 16 February 2025

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत , डरावना था मंजर

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत , डरावना था मंजर

नेशनल न्यूज़ : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया । स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच गई। प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है प्रयागराज की ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। इससे 18 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात करीब दस बजे मची भगदड़ में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार-रविवार की छुट्टी के चलते महाकुंभ में जाने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। भीड़ को काबू करने के लिए पर्याप्त अमला न होने से हालात बेकाबू हो गए। भीड़ एक-दूसरे पर चढ़ने लगी। जिसके बाद ये हादसा हुआ , हादसे के बाद रेलवे ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीम भी राहत के लिए स्टेशन पहुंच गई।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुई भगदड़ मामले पर दिल्ली पुलिस ने अपना बयान जारी किया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दो ट्रेनों के एक जैसे नाम को एक जैसे नाम को लेकर यात्रियों में असमंजस की स्थिति पैदा हुई, जिसके कारण भगदड़ मची. दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा कि "प्रयागराज" नाम से दो ट्रेनें दो ट्रेनें थीं. प्रयागराज एक्सप्रेस और प्रयागराज स्पेशल.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रयागराज स्पेशल ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर-16 पर पहुंचने की घोषणा से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि प्रयागराज एक्सप्रेस पहले से ही 14 नंबर पर खड़ी थी. जो लोग प्लेटफॉर्म 14 पर अपनी ट्रेन के लिए नहीं पहुंच सके, उन्हें लगा कि उनकी ट्रेन 16 नंबर पर आ रही है जिससे भगदड़ मच गई. हालांकि, ये दो अलग-अलग ट्रेनें थीं. दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रयागराज की ओर जाने वाली चार ट्रेनें थीं, जिनमें से तीन ट्रेन देरी से चल रही थी. जिसके कारण स्टेशन पर अप्रत्याशित भीड़भाड़ हुई.