ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 12 July 2023

भाखड़ा डैम से छोड़ा जाएगा 16000 क्यूसेक पानी

16000 cusecs of water will be released from Bhakra Dam
पंजाब : हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पंजाब के मैदानी इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। पंजाब सरकार प्रदेश में बचाव और राहत कार्यों में जुटी है, वहीं बुधवार को भाखड़ा-ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) ने सूचना दी है कि 13 जुलाई को भाखड़ा डैम से और 16000 क्यूसेक पानी सतलुज में छोड़ा जाएगा, जिसके लिए नंगल डैम के दरवाजे भी खोलने पड़ेंगे। जाहिर है, बीबीएमबी के इस कदम से पंजाब में बाढ़ के हालात और खराब हो सकते हैं। बीबीएमबी की तरफ से संदेश में कहा गया है कि भाखड़ा डैम से इस समय 19000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है लेकिन डैम में लगातार आ रहे पानी को देखते हुए 16000 क्यूसेक से अधिक पानी और छोड़ने का फैसला किया गया है। [metaslider id=25498]