ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 08 June 2023

पुल के पिलर के बीच में फंसा 11 साल का बच्चा, 24 घंटे से रेस्क्यू जारी

11 year old child trapped in the middle of the pillar of the bridge, rescue continues for 24 hours
11 year old child trapped in the middle of the pillar of the bridge, rescue continues for 24 hours
बिहार : बड़ी खबर है कि बिहार में रोहतास के नासरीगंज इलाके में बने पुल के दो पिलर के बीच 11 साल का बच्चा फंस गया जिसे बचाने की कोशिशें जारी हैं। बता दे रेस्क्यू बुधवार दोपहर 4 बजे से शुरू हुआ। इसमें एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के 3 अफसर और 35 जवानों की टीम जुटी है। । बच्चे का नाम रंजन कुमार है। वह गैप में से नजर आ रहा है। सुबह उसे बांस की मदद से खाना दिया गया। पाइप से ऑक्सीजन दी जा रही है। दोपहर 2 बजे तक पिलर में तीन फीट चौड़ा होल किया जा चुका है। अब स्लैब को तोड़ा जा रहा है। बच्चे में अभी तक मूवमेंट है, ऐसे में उम्मीद है कि कुछ घंटों में उसे सुरक्षित निकाल लिया जाएगा रंजन कुमार खिरिआव गांव का रहने वाला है। उसके पिता शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। वह पिछले दो दिनों से लापता था। उसकी लगातार खोजबीन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वह कबूतर पकड़ने गया था। इसी दौरान फंस गया। बुधवार दोपहर एक महिला ने पुल में फंसे बच्चे को रोते हुए देखा। इसके बाद उसने परिजन को सूचना दी। [metaslider id=25498]