[
You are currently viewing भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मानहानि केस में बठिंडा कोर्ट में पेश हुई

भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मानहानि केस में बठिंडा कोर्ट में पेश हुई

बठिंडा : हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोमवार को मानहानि मामले में बठिंडा की अदालत में पहुंचीं। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने अदालत परिसर को छावनी में बदल दिया। कंगना को पुलिस सुरक्षा घेरे में कोर्ट तक लाया गया।

कोर्ट में पेश होने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि जैसा दिखाया गया है, वैसा मैं अपने सपने में भी नहीं सोच सकती। मां चाहे हिमाचल की हो या पंजाब की हो, मेरे लिए सम्मानजनक हैं।

कंगना ने कहा कि अगर केस को देखें तो इसका मेरे से कोई लेना देना नहीं था। ये एक मीम था जिसे री-ट्वीट किया गया था। मैंने माता महिंदर कौर के पति से भी इस बारे में बात की थी। देश में कई आंदोलन चल रहे थे। मैंने उस बारे में एक जनरल ट्वीट किया था। जो मिस अंडरस्टैंडिंग हुई है, उसके लिए खेद है।

कंगना रनौत के खिलाफ बठिंडा की बुजुर्ग महिला महिंदर कौर ने मानहानि का केस दर्ज कराया था। इस मामले में आज कंगना को अदालत में फिजिकली पेश होने का आदेश दिया गया था। यह यह मामला साल 2020-21 के किसान आंदोलन से जाकर जुड़ता है। दरअसल, कंगना रनौत ने एक री-ट्वीट किया था। इसमें बठिंडा जिले के एक गांव की रहने वाली महिला महिंदर कौर को लेकर टिप्पणी की थी।


Leave a Reply