Latest news
मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली के राम लीला मैदान में आयोजित महारैली में गरजे CM भगवंत मान
CM Bhagwant Mann roared in the mega rally organized at Ram Leela Maidan in Delhi.

दिल्ली के राम लीला मैदान में आयोजित महारैली में गरजे CM भगवंत मान

नई दिल्ली : दिल्ली के राम लीला मैदान में इंडिया अलायंस द्वारा आयोजित महारैली में पंजाब के CM भगवंत मान ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा वाले सोचते हैं कि डंडे से चला लेंगे, लेकिन यह देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। यह 140 करोड़ लोगों का देश है।

यह आजादी उन्हें भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जैसे शहीदों ने बलिदान देकर दी है। यह क्या समझते हैं कि जिस मर्जी पार्टी के नेता को अंदर कर दो। किसी भी पार्टी के अकाउंट फ्रीज कर दो, ऐसे काम नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री ने शायराना अंदाज में कहा, ‘हकूमत वो करते हैं, जिनका दिलो पर राज होता है, यूं कहने को तो मुर्गे के सिर पर भी ताज होता है।’

उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को तो आप गिरफ्तार कर लेंगे, लेकिन उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे। जो देश में लाखों केजरीवाल पैदा हो गए हैं उन्हें किस-किस जेल में कैद करोगे? मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इंडिया अलायंस के साथ हैं। उन्होंने सभी से एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ आवाज उठाने को कहा।


Leave a Reply