Latest news
दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत दिल दहलाने वाली घटना : पंजाबी सिंगर का नहर से मिला शव ट्रेन में युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के बाजारों में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, दुकानदारों को दी यह चेतावनी
Police conduct flag march in Jalandhar markets, warns shopkeepers

जालंधर के बाजारों में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, दुकानदारों को दी यह चेतावनी

जालंधर : कोरोना महामारी के चलते शहर में लगाए गए लॉकडाउन के बीच शहर के दुकानदारों को तीन बजे तक दुकाने खुलने की इजाजत मिली है, लेकिन कई लोग नियमों को नहीं मान रहे। ऐसे में शुक्रवार को एसीपी बलविंदर इकबाल सिंह काहलों के नेतृत्व में थाना चार की पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के साथ रैणक बाजार, भगवान वाल्मीकि चौक, शेखा बाजार, फुल्ला वाला चौक पर फ्लैग मार्च निकाला।

एसीपी काहलों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अपना सामान दुकानों के अंदर रखें। बाहर पड़े सामान की वजह से भीड़ ज्यादा लगती है। वहीं उन्होंने सभी दुकानदारों को तीन बजने से पहले पहले अपनी दुकानें बंद करने के लिए कहा। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि अपनी दुकानों में आए ग्राहकों के बीच शारीरिक दूरी का पालन करवाए। बिना मास्क किसी को दुकान में ना आने दें, खुद भी मास्क पहनें। इस दौरान उन्होंने राहगीरों को भी सड़क के बीचो बीच अपने वाहन खड़े करने पर चेतावनी दी। बिना काम घर से ना निकलने की हिदायत भी दी।

 

 

source link


Leave a Reply