फगवाड़ा : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गगन, जेम्स दहिया और अभी के रूप में हुई है।
पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों में फगवाड़ा के टिब्बी मोहल्ले का 20 वर्षीय गगन भी शामिल है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने दो विशेष जांच टीमें (SIT) गठित की हैं। इनमें एक SIT एफआईआर नंबर 163, 105 और 106 से जुड़े मामलों की जांच कर रही है। वहीं दूसरी टीम यूनिवर्सिटी और आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ डिजिटल एविडेंस जुटा रही है।
यौन उत्पीड़न के मैसेज के बाद भड़के स्टूडेंट
पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में 27 सिंतबर (रविवार) की रात छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया था। लाठीचार्ज के बाद गुस्साए छात्रों ने पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी। इसके बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गया। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। हालांकि, अब स्थिति नियंत्रण में है। 28 सितंबर से अगले 10 दिनों तक छु्ट्टी घोषित की गई है।