Skip to content

टिप्पर पलटने के बाद ड्राइवर को कुत्ते के पिंजरे में बंद किया , वीडियो हुआ वायरल

टिप्पर पलटने के बाद ड्राइवर को कुत्ते के पिंजरे में बंद किया , वीडियो हुआ वायरल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पटियाला : एक टिप्पर पलटने के बाद ड्राइवर को कथित तौर पर पीटने और कुत्ते के पिंजरे में बंद करने का मामला सामने आया है। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई है।

वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि टिप्पर पलटने के बाद ड्राइवर को कुत्ते के पिंजरे में बंद कर दिया गया और कथित तौर पर पीटा गया। वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि ड्राइवर को उनके पैरों में गिरकर माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया।

इसके अलावा, ड्राइवर पर थाने में मालिकों के पक्ष में बयान देने के लिए कथित तौर पर धमकाने और सिर पर जूते-चप्पल मारने का भी आरोप लगाया गया है।वहीँ अब वायरल वीडियो पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और पूरे मामले के फैक्ट्स की जांच कर रही है