नेशनल न्यूज़ : खबर है कि मुकेश अंबानी दिल्ली स्थित कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के आवास पहुंचे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपने बेटे की शादी का निमंत्रण पत्र दिया है। बता दे मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न शुरू हो चुका है।12 जुलाई को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
इस शादी के लिए देश-विदेश के नामचीन व्यक्तियों को निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। वहीं, कुछ मेहमानों को खुद मुकेश अंबानी जाकर शादी के लिए निमंत्रण दे रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को मुकेश अंबानी दिल्ली स्थित कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के आवास पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने बेटे की शादी का निमंत्रण पत्र दिया है।
नोट : उक्त खबर इंडिया लिविंग न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। इंडिया लिविंग न्यूज़ इस खबर की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता। अधिक जानकारी के लिए मुख्य संपादक से संपर्क करें