जालंधर : घटना की जानकारी देते पीड़ित शुभम ने बताया सिटी पब्लिक स्कूल के नज़दीक उनकी करियाना की दुकान है। जिसमे मुरम्मत का काम चल रहा है। कल तारीख 10 जून
2024 को एक व्यक्ति उनकी दुकान की छत पर चढ़ा और AC की पाइप चोरी कर ले गया। ये सारी घटना वहां लगे CCTV कैमरा में कैद हो गयी। जिसमे चोरी करने वाला चोर साफ़ दिखाई दे रहा है। शुभम ने बताया इस बाबत थाना 1 की पुलिस को शिकायत दे दी है।
नोट : उक्त खबर इंडिया लिविंग न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। इंडिया लिविंग न्यूज़ इस खबर की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता। अधिक जानकारी के लिए मुख्य संपादक से संपर्क करें