पंजाब : दुखद खबर मिली है कि डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर के 19 साल के लड़के की सिर की नस फटने से मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार वह जिम जाने का शौकीन था। बताया जा रहा है कि बॉडी बिल्डिंग के लिए दिए जाने वाले स्टेरॉयड इंजेक्शन के ओवरडोज के कारण उसकी पीजीआई में ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलराज सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह जैलदार के रूप में हुई है। वह छोटी बहन का इकलौता भाई था। कुलराज सिंह उर्फ बब्बर की मौत के बाद जवाहरपुर गांव में शोक की लहर है।
मृतक के जीजा मंजीत सिंह और गांव के सरपंच गुरविंदर सिंह ने बताया कि कुलराज सिंह उर्फ गब्बर बाऊंसर था। बब्बर को जिम में कसरत करने का बहुत शौक था। 11 मई को वह चंडीगढ़ जिम में एक्सरसाइज कर रहा था। तभी अचानक गिर पड़ा। उसे निजी अस्पताल के बाद पी. जी. आई. चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। हाई ब्लड प्रैशर के कारण उसे ब्रेन हैमरेज हुआ और उसके शरीर के एक हिस्से ने काम करना बंद कर दिया।
पीजीआई चंडीगढ़ में उनके सिर की सर्जरी भी हुई थी। लेकिन बुधवार की रात उनकी मौत हो गई। परिवार में माता-पिता और बहन हैं। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम और पुलिस कार्रवाई के गुरुवार को जवाहरपुर में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।