पंजाब : खबर है कि पंजाब के होशियारपुर में रेड करने गई सी.आई.ए. टीम पर फायरिंग हुई है। मिली जानकारी अनुसार हमले के दौरान एक सीनियर कांस्टेबल अमृतपाल सिंह को गोली लगी। उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि होशियारपुर की सी.आई.ए. टीम मुकेरियां के गांव मंसूरपुर में रेड करने गई थी। नाजायज हथियारों को लेकर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके चलते पुलिस रेड करने पहुंची थी। इस दौरान सी.आई.ए.स्टाफ पर हमला हो गया। पुलिस पर फायरिंग में एक गोली पुलिस कर्मी को लगी जिसकी मौत हो गई।
Amazon से Travel Adapter and Wall Charger with USB Ports खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर Click करें
नोट : उक्त खबर इंडिया लिविंग न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। इंडिया लिविंग न्यूज़ इस खबर की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता। अधिक जानकारी के लिए मुख्य संपादक से संपर्क करें