INDIA LIVING NEWS

Latest news
सर्दियों में क्या आप भी Geyser ऑन रखकर ही नहाते हो तो आज ही हो जाएं सावधान ! भारत में बुलेट ट्रेन कब तक चलेगी , रेल मंत्री ने बताया कहां तक पहुंचा काम बॉयफ्रेंड का फोन चेक किया तो युवती को मिलीं अपनी और दूसरी लड़कियों की 13 हजार न्यूड तस्वीरें, उड़े हो... प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार करने पर युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या Astro Tips : क्या आप भी खाना खाने के बाद थाली में ही हाथ धो देते हैं तो ....... Big News : उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया , PM मोदी ने फोन ... उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे श्रमिक कभी भी बाहर निकाले जा सकते हैं, अंतिम दौर में रेस्क्यू ऑपरेशन ਜਲੰਧਰ ਚ ਚੋਰਾਂ ਦੇ ਹੌਸਲੇ ਹੋਏ ਬੁਲੰਦ , ਹਰਿਦੁਆਰ ਗਏ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਪਿੱਛੋਂ ਘਰ ਚ ਹੋਯੀ ਚੋਰੀ श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिवस पर CM भगवंत मान ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा 6 महीने पहले कनाडा गई 20 वर्षीय पंजाबी छात्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत
Forbes released the list of 10 richest people in the world, know whose name is at number one.

फोर्ब्स ने जारी की विश्व के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची, जानिए नंबर वन पर किस रईस का है नाम

नेशनल न्यूज़ : Forbes Rich List 2023: फोर्ब्स की ओर से गुरुवार को एक बार फिर विश्व के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की गई है, आपको बता दे इस सूची में एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का नाम भी शामिल हुआ है।

फोर्ब्स की सूची में पहले नंबर पर आए फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट

गुरुवार को जारी हुई फोर्ब्स की सूची में पहले नंबर पर फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट और उनका परिवार आया है। बर्नार्ड अर्नाल्ट 17.56 लाख करोड़ की कुल संपत्ति के साथ विश्व के सबसे अमीर लोगों की सूची में पहले स्थान पर पहुंचे हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर अमेरिका के रहने वाले TESLA और SpaceX कंपनी के मालिक एलन मस्क हैं, जिनकी कुल संपत्ति 14.98 लाख करोड़ बताई गई है।

सूची में अमेरिका के रहने वाले अमेजन के फॉउण्डर जेफ बेजोस अपनी 9.5 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर पहुंचे हैं। चौथे स्थान पर अमेरिकी बिजनेसमैन लैरी एलिसन हैं, जो ऑरिकल कंपनी चलाते हैं, इनके पास 8.9 लाख की संपत्ति दर्ज की गई है। वॉरेन बफेट इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं, उनके पास 8.82 लाख करोड़ की संपत्ति दर्ज की गई है।

फोर्ब्स की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के फॉउण्डर बिल गेट्स अपनी 8.66 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ छठे नंबर पर पहुंचे हैं। ब्लूमबर्ग एल.पी के के फॉउण्डर माइकल ब्लूमबर्ग अपनी 7.8 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ सातवें स्थान पर, कार्लोस स्लिम हेलू और उनका परिवार 7.74 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ 8वें स्थान पर, भारत से मुकेश अंबानी 6.9 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ 9वें स्थान पर और स्टीव बाल्मर 6.72 लाख करोड़ की कुल संपत्ति के साथ इस सूची में 10वें स्थान पर पहुंचे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *