जालंधर : आपको बता दे कि पंजाब सरकार ने चुनाव से पहले राज्य सामान्य वर्ग आयोग (पंजाब स्टेट कमिशन फॉर जनरल कैटेगरी) का गठन कर दिया है।इसके साथ ही कांग्रेस ने चुनाव में जनरल कैटेगरी को साधने का भी दांव खेल दिया है। बता दे कि सरकार ने आयोग का पहला चेयरमैन जालंधर से लगाया है। जानकारी मिली है कि मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नवजोत दहिया को यह जिम्मेवारी सौंपी गयी है। आपको बता दे कि चिकित्सा के क्षेत्र में 27 साल का तुजुर्बा रखने वाले डॉक्टर दहिया वर्तमान में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) हड्डी रोग के प्रधान भी हैं।
नोट : उक्त खबर इंडिया लिविंग न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। इंडिया लिविंग न्यूज़ इस खबर की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता। अधिक जानकारी के लिए मुख्य संपादक से संपर्क करें