जालंधर में सोढल मंदिर के पास चली ताबड़तोड़ गोलियां, लोगों में फैली दहशत

You are currently viewing जालंधर में सोढल मंदिर के पास चली ताबड़तोड़ गोलियां, लोगों में फैली दहशत
Bullets fired near Sodhal temple in Jalandhar, panic spread among people

जालंधर : वीकेंड लॉकडाउन के दौरान कमिश्नरेट पुलिस कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के दावे करती है, लेकिन रविवार को इसकी पोल खुल गई। सोढल मंदिर के पीछे लगती गली में ताबड़तोड़ गोलियां चली। जिससे एक घर के बाहर खड़ी कार के शीशे टूट गए। जैसे ही गाेलियाें की आवाज सुनी तो लोग घरों से बाहर निकल आए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थाना डिवीजन 8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल कितनी गोलियां चली, इसके बारे में पता नहीं चल सका है। इलाके के लोगों के मुताबिक 6 गोलियां चलाई गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मनिंदर सिंह ने बताया शनिवार रात को इलाके में रहने वाले युवक से उनके परिचित का कोई झगड़ा हुआ था। उस वक्त मामला निपट गया था। आज रविवार को सब घर में सो रखे थे। इसी दौरान अचानक बाहर से घर पर ईंटें चलानी शुरू कर दी गई। घर के ऊपर फायरिंग भी की गई। इसके बाद वो तुरंत अपने घर से बाहर निकले तो हमलावर वहां से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मोके पर पहुँच कर उस घर के मालिक के बयान दर्ज कर लिए हैं, जिसके यहां फायरिंग की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

source link

नोट : उक्त खबर इंडिया लिविंग न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। इंडिया लिविंग न्यूज़ इस खबर की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता। अधिक जानकारी के लिए मुख्य संपादक से संपर्क करें

Close Menu