चंडीगढ़। पंजाब में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नए आदेश जारी कर दिए है। अब सूबे में नाईट कर्फ्यू का समय शाम 6 बजे से कर दिया गया है। इसके अलावा सूबे में वीकेंड लॉक डाउन भी लगा दिया गया है। शनिवार व रविवार को लॉक डाउन रहेगा। यह आदेश कल से लागू हो जाएंगे। हरियाणा की तर्ज पर पंजाब में भी रोजाना बाजार सायं 6 बजे बंद होंगे। यह फैसला पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया।