चंडीगढ़ : सूत्रों की जानकारी के मुताबिक आज पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर रंधावा व सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को इस्तीफ़ा सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार बहबलकलां गोली काण्ड मामले को लेकर दोनों नेताओं ने इस्तीफ़ा दिया है। बताया जा रहा है की मुख्यमंत्री की तरफ से रंधावा और जाखड़ के इस्तीफे को नकारते हुए फाड़ दिया गया है।
नोट : उक्त खबर इंडिया लिविंग न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। इंडिया लिविंग न्यूज़ इस खबर की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता। अधिक जानकारी के लिए मुख्य संपादक से संपर्क करें