दिल्ली में कोरोना से हालात गंभीर, CM केजरीवाल ने लोगों की जान बचाने के लिए सभी मुख्यमंत्रियों से मांगी मदद

You are currently viewing दिल्ली में कोरोना से हालात गंभीर, CM केजरीवाल ने लोगों की जान बचाने के लिए सभी मुख्यमंत्रियों से मांगी मदद
All markets will be able to open in Delhi from Monday as before, all restrictions removed

नई दिल्ली : दिल्ली में कोरोना से हालात बेहद गंभीर होते जा रहे हैं। लोगों की जान बचाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से सहयोग मांगा है। सीएम केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वे सभी राज्यों के सीएम को पत्र लिखने जा रहे हैं। अगर उनके पास अतिरिक्त ऑक्सीजन है तो उसे दिल्ली को देकर लोगों की जान बचाने में सहयोग करें। उन्होंने कि हालांकि केंद्र भी इसमें मदद कर रहा है लेकिन कोरोना से हालात इतने गंभीर हैं कि सभी उपलब्ध संसाधन अपर्याप्त साबित हो रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, केजरीवाल ने कहा कि लोगों की जान बचानी बेहद जरुरी है। अगर कोई राज्य सहयोग करने की स्थिति में है तो मदद करें। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कमी पूरा करना बेहद आवश्यक है। बता दें कि राजधानी के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी सबसे बड़ी समस्या बन गई है।

 

source link

नोट : उक्त खबर इंडिया लिविंग न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। इंडिया लिविंग न्यूज़ इस खबर की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता। अधिक जानकारी के लिए मुख्य संपादक से संपर्क करें

Close Menu