जालंधर में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म, खाली प्लाट में ले जाकर बनाया हवस का शिकार

You are currently viewing जालंधर में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म, खाली प्लाट में ले जाकर बनाया हवस का शिकार
Jalandhar: Travel agent raped a married woman, FIR registered

जालंधर : आदमपुर में 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना तब हुई जब लड़की घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान मौका पाकर आरोपित युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। बच्ची के साथ दरिंदगी करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रिकी नाम के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

बच्ची के स्वजनों ने बताया कि वह घर के बाहर खेल रही थी। काफी देर तक नहीं मिली तो ढूंढ़ना शुरू किया। थोड़ी दूरी पर एक खाली प्लॉट में उसके चीखने की आवाज सुनी। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि बच्ची खून से लथपथ थी। लोगों को देखकर आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित रिकी की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।

 

source link

नोट : उक्त खबर इंडिया लिविंग न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। इंडिया लिविंग न्यूज़ इस खबर की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता। अधिक जानकारी के लिए मुख्य संपादक से संपर्क करें

Close Menu