बठिंडा ( संदीप ): पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री तथा शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद बादल परिवार के तीन कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इन सबके बीच पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बदल को ऐहतियातन दिल्ली शिफ्ट किया जा रहा है।
सुखबीर बादल के बादल गांवि स्थित निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सहित अन्य कर्मचारियों के भी सेहत विभाग की तरफ से टेस्ट किए गए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बादल की रिपोर्ट तो नेगेटिव आई, लेकिन उनके तीन कर्मचारी पाजिटिव पाए गए। इनमें एक उनकी महिला कुक, उसके पति व बादल के केयर टेकर के अलावा एक एसआइ की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव पाई गई है।