INDIA LIVING NEWS

Latest news
फेमस क्राइम शो CID में फ्रेड्रिक्स का किरदार निभाने वाले दिनेश फडनिस का निधन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के सभी CP और SSP के साथ की मीटिंग, दिए कड़े आदेश जालंधर को मिले नए नगर निगम कमिश्नर व RTO, 19 IAS/PCS अधिकारियों के तबादले ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਫੀਲਡ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਿਆਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਦੌਰਾ महानगर में ट्रैफिक समस्या को लेकर एक्शन में पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ,अधिकारियों को दिए ये निर्देश बड़ी खबर : प्रशिक्षण उड़ान के दौरान ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 पायलट की मौत जालंधर हाइट्स में कारोबारी की पांचवी मंजिल से गिरने से मौत , कुछ दिन पहले ही यहां शिफ्ट हुआ था परिवा... पंजाब में कार में मिली आप नेता की लाश, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज पंजाब में बदला सभी स्कूलों का समय, जाने नया टाइम टेबल Assembly Election Results 2023 : तेलंगाना में कांग्रेस बनाएगी सरकार
Congress released the second list of 23 candidates, read the information

निकाय चुनाव : पंजाब में बड़ी जीत से उत्‍साहित कांग्रेस ने लांच किया ‘कैप्टन फार 2022’

चंडीगढ़ : पंजाब के स्‍थानीय निकाय चुनावों में बड़ी जीत से कांग्रेस बेहद उत्‍साहित है। पार्टी को इसके बाद 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी जोश मिला है। इस जीत से उत्‍साहित पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष सुनील जाखड़ ने 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया। उन्‍होंने ‘कैप्‍टन फार 2022’ अभियान लांच कर दिया। जाखड़ ने साफ कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्‍व में लड़ा जाएगा।

सूत्रों की जानकारी के अनुसार सुनील जाखड़ ने कांग्रेस की जीत का सेहरा पार्टी कार्यकर्ताओं के सिर बांधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पार्टी की नीतियों की जीत हुई है। वहीं, पंजाब को टुकड़ों-टुकड़ों में बांटने की साजिश रचने वाली पार्टियों की हार हुई है। जाखड़ ने सात नगर निगम और 98 नगर काउंसिल व नगर पंचायतों में कांग्रेस की जीत का परचम लहराने के बाद कैप्टन फार 2022 को लांच किया। इसके साथ ही जाखड़ ने स्पष्ट कर दिया कि 2022 में कांग्रेस मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी।

 

source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *