INDIA LIVING NEWS

Latest news
नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू शादी के बंधन में बंधे पंजाब के सबसे महंगे Toll Plaza ने बढ़ाई लोगों की मुश्किल , आने-जाने पर भरने पड़ेंगे इतने रुपए पंजाब में सड़क हादसों में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेंगे 2000 रुपये, फरिश्ते योजना ह... अगर आपको भी पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी का आ रहा हैं फोन तो हो जाए सावधान ! लग सकता है पिटबुल-बुलडॉग जैसे खतरनाक नस्लों के कुत्तों पर प्रतिबंध फिल्म निर्देशक फराह खान पहुंचीं अमृतसर , श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत अन्य नेताओं पर कोरोना काल में दर्ज FIR रद्द करने का आदेश फेमस क्राइम शो CID में फ्रेड्रिक्स का किरदार निभाने वाले दिनेश फडनिस का निधन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के सभी CP और SSP के साथ की मीटिंग, दिए कड़े आदेश जालंधर को मिले नए नगर निगम कमिश्नर व RTO, 19 IAS/PCS अधिकारियों के तबादले
Uttarakhand: Disaster caused by glacier bursting in Chamoli

उत्तराखंड: चमोली में ग्लेशियर फटने से आई आपदा, कुदरत का विकराल रूप दिखा

चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले के रैनी में ग्लेशियर फटने से आपदा आ गई है। ग्लेशियर फटने से धौली नदी में बाढ़ आ गई है। इससे चमोली से हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया है।   स्टेट कंट्रोल रूम के अनुसार, गढ़वाल की नदियों में पानी ज्यादा बढ़ा हुआ है। करंट लगने से कई लोग लापता बताए जा रहे है।

धौली नदी में बाढ़ आने की सूचना मिलने के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। सभी थानों और नदी किनारे बसी आबादी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। ऋषिकेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। नदी से बोट संचालन और राफ्टिंग संचालकों को तुरंत हटाने के निर्देश  दिए गए हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिव आपदा प्रबंधन और डीएम चमोली से पूरी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री लगातार पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। संबंधित सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है।

 

source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *