जालंधर ( अनुराग ): जालंधर के नजदीकी कस्बे फिल्लौर के गांव भाग सिंह पुरा में हमलावरों ने धार्मिक स्थल के संत ज्ञान मुनी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुजारी को 3 गोलियां लगने की बात कही जा रही है। मौके पर पुजारी को बचाने के लिए आई एक लड़की को भी गोली लगी है, जिसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है।
घटना के बाद हमलावर घटनास्थल से भाग निकले। उधर, जख्मी पुजारी और लड़की को इलाज के लिए लुधियाना के DMC अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर जालंधर रूरल पुलिस के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।पुजारी को गोली लगने के साथ धार्मिक स्थल के दरवाजों व दीवारों पर भी गोलियों के निशान मिले हैं।वहीं, CCTV भी खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों का कोई सुराग मिल सके।