नई दिल्ली ( अनिल ) : मंगलवार को किसानों के ट्रैक्टर परेड में हुए हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआआर में किसान नेता बलजीत सिंह रजवाल, दर्शन पाल, योगेंद्र यादव और गौतम सिंह आदि के नाम हैं। पुलिस के मुताबिक, इन सभी के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जय किसान आंदोलन से जुड़े स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव का कहना है कि मगंलवार को लाल किले पर तिरंगे का अपमान हुआ है। इस घटना ने देश के हर नागरिक को शर्मसार किया है। जो लोग तिरंगे के अपमान के दोषी हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी के दिन उपद्रवी किसानों द्वारा तोड़फोड़ मामले में दिल्ली पुलिस ने 200 लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक उपद्रव करने के मामले में दिल्ली पुलिस दवारा अब तक 22 एफआइआर दर्ज की जा चुकी है। उपद्रव के दौरान 300 पुलिस कर्मी घायल हुए थे। अब तक इस मामले में पुलिस 200 लोगों को हिरासत में ले चुकी है।