नई दिल्ली (अनिल ): उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर बदला है। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब हरियाणा में ठंड फिर बढ़ गई है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होगी तथा उत्तर और उत्तर पश्चिमी राज्यों में बारिश हो सकती है।
आने वाले दो-तीन दिन तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और शीतलहर चलेगी। उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी आज सुबह से कोहरा छाया हुआ है।