नई दिल्ली (सनी ): बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर बच्ची ने लिया जन्म। अनुष्का शर्मा मां बन गई हैं, जी हां मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया है। ये गुड न्यूज़ उनके पति और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के जरिए दी है।
पहली बार पिता बनने की खुशी में विराट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ‘हम दोनों को यह बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और विराट ने 27 अगस्त को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी कि दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं।