अमृतसर (सनी ): पंजाब के किसान केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा-दिल्ली पर काफी संख्या में शामिल हो रहे हैं। इस बीच किसानों ने 26 जनवरी को टैक्टर मार्च का ऐलान किया है और इसके लिए 7 जनवरी को इसका अभ्यास भी किया था। 26 जनवरी के टैक्टर मार्च के लिए पंजाब में किसान तैयारियां कर रहे हैं। इसमें महिलाएं भी आगे आ रही हैं। अमृतसर में कुछ महिलाएं इस मार्च के लिए टैक्टर चलाने का अभ्यास कर रही हैं।
महिलायें शुक्रवार को अमृतसर में ट्रैक्टर चलाने का अभ्यास करती नजर आईं। ये महिलाएं 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च में भाग लेने के लिए ट्रैक्टर चलाने का अभ्यास कर रही हैं। वहीँ एक महिला ने बताया, ‘हमें बताया गया है कि 26 जनवरी को परेड में ट्रैक्टर मार्च निकालना है, इसलिए हम ट्रैक्टर चलाने का अभ्यास कर रहे हैं।’ इन महिलाओं का कहना है कि वे इस टैक्टर मार्च के लिए तैयारी कर रही हैं और इसमें जरूर शामिल होंगी। हम 26 जनवरी से पहले ट्रैक्टर चलाने में माहिर हो जाएंगी।