नवांशहर (सनी ): पंजाब के नवांशहर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है , गांव मल्लपुर अड़कां में युवती ने अपने माता-पिता के साथ मंगलवार सुबह आत्महत्या कर ली। पांच दिन बाद ही लड़की की शादी होने वाली थी। युवती के भाई की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है। लड़की ने माता-पिता के साथ मिलकर ऐसा कदम क्यों उठाया इसको लेकर उनके परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार लड़की की उम्र 40 वर्ष थी और वह अपने माँ बाप के साथ रह रही थी। जबकि उसकी 6 बहनों की शादी हो चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार गावं वालों की मदद से यह शादी हो रही थी। मंगलवार सुबह के समय गांव के कई लोग जब यमुना के घर शगुन लेकर आए। घर का दरवाजा लगा हुआ था। लोगों ने जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से किसी खोला नहीं।
लोगों ने इसकी जानकारी पंचायत को दी , इसके बाद जब लोगों ने दीवार फांद कर अंदर देखा तो युवती और उसके माँ बाप मृत पड़े हुए थे। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।