नई दिल्ली (अजय ): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को नए साल में स्वास्थ बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सौरव गांगुली को सीने में दर्द की परेशानी हो रही थी जिसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी प्राइमरी एंजियोप्लास्टी की जा रही है।
बीसीसीआइ अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को शनिवार को हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक शाम में उनकी एंजियोप्लास्टी की जाएगी।सौरव गांगुली को सीने में दर्द की परेशानी हो रही थी जिसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक अब उनकी हालत स्थिर है।