INDIA LIVING NEWS

Latest news
अगर आपको भी पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी का आ रहा हैं फोन तो हो जाए सावधान ! लग सकता है पिटबुल-बुलडॉग जैसे खतरनाक नस्लों के कुत्तों पर प्रतिबंध फिल्म निर्देशक फराह खान पहुंचीं अमृतसर , श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत अन्य नेताओं पर कोरोना काल में दर्ज FIR रद्द करने का आदेश फेमस क्राइम शो CID में फ्रेड्रिक्स का किरदार निभाने वाले दिनेश फडनिस का निधन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के सभी CP और SSP के साथ की मीटिंग, दिए कड़े आदेश जालंधर को मिले नए नगर निगम कमिश्नर व RTO, 19 IAS/PCS अधिकारियों के तबादले ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਫੀਲਡ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਿਆਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਦੌਰਾ महानगर में ट्रैफिक समस्या को लेकर एक्शन में पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ,अधिकारियों को दिए ये निर्देश बड़ी खबर : प्रशिक्षण उड़ान के दौरान ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 पायलट की मौत
CEO of News Channel Republic TV arrested by Mumbai Police, arrested in fake TRP case

न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी के CEO को मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट , गिरफ्तारी फर्जी TRP मामले में की गयी

मुंबई (दीपक ): रविवार को न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी के CEO विकास खनचंदानी को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। यह गिरफ्तारी फर्जी TRP के मामले में की गई है। मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने करीब दो महीने पहले इस स्कैम का खुलासा किया था। रिपब्लिक के अलावा दो मराठी चैनलों बॉक्स सिनेमा और फकत मराठी पर भी आरोप थे।

पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने बताया था कि रिपब्लिक टीवी समेत 3 चैनल पैसे देकर टीआरपी बढ़वाते थे। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कमिश्नर ने कहा था कि हमें सूचना मिली थी कि फेक प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने छानबीन की और इस रैकेट का भंडाफोड़ किया।

आरोपों के जवाब में रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने कहा था कि मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने रिपब्लिक टीवी के खिलाफ झूठे आरोप लगाए हैं, क्योंकि हमने सुशांत सिंह राजपूत केस में उनकी जांच पर सवाल उठाए थे।

 

source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *