जालंधर (अनुराग ): INTERNET MEDIA पर चर्चा में आई फगवाड़ा गेट में पराठे बेचने वाली 70 वर्षीय बेबे (कमलेश रानी) को जिला प्रशासन की तरफ से शनिवार को पचास हजार रुपए का चेक जारी किया गया। फगवाड़ा गेट में पिछले 30 वर्षों से परांठे बेचकर पेट पाल रही कमलेश कुमारी को शुक्रवार रात को ही पंजाब महिला कमिशन की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी मिलकर गई थी। इस दौरान बेबे के हाथ के बने परांठे खाने के बाद मनीषा गुलाटी ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं तथा उपहार भेंट किए थे। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा उन्हें सहयोग देने का विश्वास भी दिलाया था।
इसी क्रम में शनिवार को डीसी घनश्याम थोरी ने चेक जारी किया। जिसे एसडीएम डा. जय इंद्र सिंह ने कमलेश रानी को सौंप दिया है। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से भी एक लाख रुपए का चेक जल्द जारी किया जाएगा। इससे पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने कमलेश कुमारी के घर में भी जाकर उसकी समस्याएं भी सुनी।
नोट : उक्त खबर इंडिया लिविंग न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। इंडिया लिविंग न्यूज़ इस खबर की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता। अधिक जानकारी के लिए मुख्य संपादक से संपर्क करें